हिंदू आस्था से खिलवाड़ को लेकर
बजरंग दल आक्रोशित घेरा स्कूल

रायगढ़/ देश में आए दिन परीक्षा के दौरान सुरक्षा जांच को लेकर हिंदू आस्था के साथ खिलवाड़ किया जाता रहा है नया मामला
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ का है जहां व्यापम परीक्षा केंद्र में हिंदू छात्रों के हाथ में बंधे कलावा को काटने से जमकर बवाल मच गया है घटना की खबर लगते ही बजरंग दल के कार्यकर्ता परीक्षा केंद्र पहुंचे और स्कूल को घेर लिया परीक्षा प्रभारी को निलंबित करने की मांग की जा रही है मौके पर पहुंचे पुलिस बल ने प्रदर्शन कारी को समझाने की कोशिश की लेकिन बजरंग दल के कार्यकर्ता अपनी मांग पर अड़े हुए है कलावा काटने की घटना रायगढ़ चांदमारी के सरकारी स्कूल में हुई जहां व्यापम की परीक्षा दो पाली में हो रही है बवाल डेढ़ बजे की दूसरी पाली की परीक्षा में उस समय मचा जब परीक्षा आयोजकों ने हिंदू परीक्षार्थियों को हाथ में बंधा कलावा काटने को कहा उसके बिना परीक्षा में बैठने नहीं दिया जाता इसके बाद छात्रों को कलावा काटने के बाद परीक्षा में बैठने दिया गया इसकी खबर बजरंग दल के लोगो को लगी तो वे स्कूल पहुंचे और कलावा काटने का विरोध किया तो परीक्षा आयोजकों ने नियमों का हवाला देते हुए अपने सफाई पेश की ओर इसे ऐच्छिक होने की दलील दी जबकि छात्रों का साफ कहना था कि कलावा काटे बिना उन्हें परीक्षा में शामिल होने नहीं दिया जा रहा था इसके बाद बवाल मच गया बजरंगदल का कहना हे कि हिंदू आस्था से खिलवाड़ करने वाले केंद्र प्रभारी को तत्काल निलंबित किया जाए देर शाम तक पुलिस व बजरंग दल के बीच मान मनुव्वल का दौर चलता रहा परंतु हिंदू संगठन निलंबन को मांग पर अड़े रहे इसके पहले भी राजस्थान उतरप्रदेश ओर गुजरात में इसी तरह नीट की परीक्षा में सुरक्षा जांच के नाम पर छात्रों की धार्मिक आस्था से जुड़े प्रतीकों को हटाया गया था सवाल उठता है कि कलावा के धागे से परीक्षा की सुरक्षा कैसे प्रभावित होगी परीक्षा में चीटिंग रोकने के लिए सुरक्षा नियम बनाए गए हैं ओर जहां तक देखा जाए तो कलावा के धागे से किसी प्रकार की चिटिंग नहीं की जा सकती या नहीं हो सकती लेकिन इसके बावजूद सुरक्षा के नाम पर हर बार हिंदुओं को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है और हिन्दू आस्था से लगातार खिलवाड़ जारी है सरकार ओर प्रशासन दोनों पिछली घटनाओं से कोई सबक लेने को तैयार नहीं है जिसके कारण परीक्षा केंद्रों में विवाद की स्थिति निर्मित हो रही है लोगों का सवाल है कि जब मेटल डिटेक्टर, CCTV और अन्य आधुनिक सुरक्षा तकनीकें मौजूद हैं, तो क्या एक धागा, कलावा या रुद्राक्ष भी परीक्षा की सुरक्षा के लिए खतरा बन सकता है?




