
सात महीने से था फरार आखिरकार
रायगढ़ पुलिस ने उसे ढूंढ निकाला
रायगढ़/ छत्तीसगढ़ की रायगढ़ पुलिस ने चाइल्ड पोर्नोग्राफी से संबंधित मामले में फरार आरोपी को बिहार के मुजफ्फरपुर से पकड़ा है मोहम्मद जुबैर नाम का यह शख्स बच्चों से संबंधित अश्लिल वीडियो अपलोड कर देखता था जिसकी जानकारी मिलने पर पुसौर पुलिस द्वारा 25 मार्च को उसके खिलाफ बी एन एस की धारा 294 एवं धारा 67 (B) आईटी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया था गया लेकिन वो पुलिस के हाथ नहीं लगा विवेचना के दौरान संबंधित मोबाइल नंबर की तकनीकी जानकारी एवं मोबाइल डिटेल का परीक्षण करने पर उसके मुजफ्फरपुर, बिहार में संचालित होने की जानकारी मिली इसके बाद थाना प्रभारी पुसौर हर्षवर्धन सिंह बैस के नेतृत्व में पुलिस टीम तत्काल बिहार रवाना हुई और मोहम्मद जुबैर आलम को ग्राम सुमेरा, थाना कुढ़नी, जिला मुजफ्फरपुर से हिरासत में ले कर रायगढ़ लाया गया पूछताछ में उसने बताया कि वह पिछले वर्ष पुसौर थाना क्षेत्र के लारा NTPC में ठेकेदार के अधीन पोकलेन मशीन चलता था और इसी दौरान उक्त घटना घटित हुई थी। पुलिस ने उसके कब्जे से विवो मोबाइल फोन जप्त किया है। मामले में उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर विधिवत गिरफ्तार कर उसे यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है पुलिस द्वारा सोशल मीडिया एवं इंटरनेट के माध्यम से बच्चों से संबंधित अश्लील सामग्री के प्रसार एवं अपलोड किए जाने के मामलों में प्राप्त साइबर सूचनाओं पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। ऐसे मामलों में इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों का तकनीकी परीक्षण कर संबंधित आरोपियों की पहचान एवं गिरफ्तारी की कार्रवाई की जाती है इस मामले में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी पुसौर निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह बैस, उप निरीक्षक कुंदन सिंह गौर, प्रधान आरक्षक बसंत पाण्डेय एवं आरक्षक धनुर्जय बेहरा द्वारा की गई।
एसएसपी का संदेश
“बच्चों से संबंधित आपत्तिजनक एवं अश्लील सामग्री का ऑनलाइन प्रसार गंभीर साइबर अपराध है। ऐसे अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। रायगढ़ पुलिस साइबर अपराधों की रोकथाम के साथ-साथ फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है।”




