
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में मारवाड़ी युवा मंच रायगढ़ महिला संस्कृति शाखा ने आज वर्ल्ड हार्ट डे पर मानव सेवा में अहम योगदान देने वाली 11 विभूतियों का अंगवस्त्र (दुपट्टे) से सम्मान कर सनातन संस्कृति के पवित्र ग्रंथ गीता एवं रामायण भेट की संस्था की अध्यक्ष दीप्ति गुप्ता ने बताया कि समिति द्वारा परम्परागत मेमेंटो या गुलदस्ता देने की बजाए भारतीय संस्कृति के प्रतीक ग्रंथ भेट करने का तरीका लोगो को अपनी अस्मिता से जोड़ने का अनूठा प्रयास है जो संस्था द्वारा अनवरत जारी है आज विश्व हृदय दिवस पर संस्था ने शहर के 11 डाक्टरों को उनकी उत्कृष्ट सेवा के लिए उनके क्लिनिक जा कर सम्मान किया ये सभी मानव सेवा की अद्भुत मिसाल है जो सेवा का अपना धर्म निभाने में कभी कोई कोर कसर बाकी नहीं रखते ऐसी विभूतियों के सम्मान का अवसर संस्था को मिला जो सौभाग्य की बात है समिति की सभी महिला सदस्य इस सम्मान कार्यक्रम में शामिल हुई ओर उन्होंने रायगढ़ के भगवान कहे जाने वाले डाक्टर रूपेंद्र पटेल कार्डियोलॉजिस्ट एल्कजेंडर नंदा डा प्रकाश मिश्रा डॉ. अजय गुप्ता डॉ प्रशांत अग्रवाल डॉ. अजीत पटेल डॉ. रश्मि गोयल डॉ. मनोज गोयल डॉ. प्रशांत अग्रवाल (अपेक्स ) डॉ.अर्नीश अग्रवाल का दुपट्टे से सम्मान किया और गीता व रामायण भेट की इस अवसर पर सभी सम्मानित हस्तियों ने आधुनिक जीवनशैली में आ रहे बदलावों पर चिंता जताई व सभी को हार्ट को हेल्दी (स्वस्थ) रखने अमूल्य सुझाव दिए ओर लोगो के स्वास्थ्य की कामना करते हुए सेवा में हमेशा तत्पर रहने का विश्वास व्यक्त किया इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष दीप्ति गुप्ता, कोषाध्यक्ष मधु गुप्ता के अलावा सोनू अग्रवाल ,अनीता अग्रवाल,अनु संथालिया, रेखा जैन, आशा गोयल ,का विशेष योगदान रहा मारवाड़ी महिला संस्कृति शाखा अपने सामाजिक दायित्व एवं सेवा कार्यों के कारण रायगढ़ की अग्रणी सामाजिक संस्थाओं में शुमार की जाती है उसके लगातार समाज एवं मानव सेवा के साथ गौ सेवा जैसे कार्य समाज के लिए प्रेरणा दायक एवं अनुकरणीय हैं जिसकी सर्वत्र प्रशंसा एवं सराहना की जा रही है




