
रामचंद्र की हुंकार से गूंजा कलेक्ट्रेट
आंदोलन किसी दल का नहीं वोटरों
के हक का है जिसे चुराया जा रहा
रायगढ़/* छत्तीसगढ़ के प्रखर शिक्षाविद एवं समाजसेवी रामचंद्र शर्मा की हुंकार से आज कलेक्टर परिसर गूंज उठा वे कांग्रेस के वोट चोर गद्दी छोड़ आंदोलन में शिरकत कर रहे थे पिछले दिनों चुनाव आयोग के फैसलों से मचे बवाल को लेकर आज जिला कांग्रेस कमेटी ने कलेक्ट्रेट का घेराव किया ओर जोरदार प्रदर्शन किया जिला अध्यक्ष नगेंद्र नेगी व शाखा यादव के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट घेरो कूच “गांधी की डांडी यात्रा ” की तरह शहर के सिंदूर पार्क से शुरू हुआ हजारों की संख्या में कार्यकर्ता सड़कों पर जोशीले नारे लगाते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां पी एम मोदी एवं अमित शाह के पुतले जलाए गए कलेक्ट्रेट में पुलिस की बैरिकेटिंग व्यवस्था ने प्रदर्शनकारियों का रास्ता रोक दिया लेकिन कार्यकता बैरिकेट पर चढ़ गए ओर नारे लगाते हुए उसे तोड़ने का प्रयास करने लगे जिसके बाद प्रशासन ने प्रतिनिधि मंडल को कलेक्ट्रेट में प्रवेश की अनुमति दी जिसने राष्ट्रपति एवं मुख्य चुनाव आयुक्त के नाम का ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन में मुख्यं चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने ,एस आई आर में वोटर लिस्ट में हुए फेरबदल की स्वतंत्र चांच कराने एवं चुनाव आयोग के आई टी सेल की निष्पक्ष ऑडिट कराने की मांग की गई है इस पूरे प्रदर्शन के दौरान काग्रेस कार्यकर्ताओं एवं नेताओं के अलावा एक चेहरा ऐसा था जिसने सब का ध्यान अपनी ओर खींचा वो थे रामचंद्र शर्मा जो पहली बात किसी आंदोलन में शामिल हुए थे और खूब खुल कर लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए अपनी आवाज बुलंद की प्रदर्शनकारियों को जिला कांग्रेस अध्यक्ष नरेंद्र नेगी ने संबोधित किया उन्होंने कहा कि यह आंदोलन किसी राजनीतिक पार्टी का नहीं हे लोकतंत्र के अधिकार एवं मतदाता के मूल्यों की लड़ाई हे वोटर लिस्ट में खेल कर जनता के अधिकारों की चोरी की गई ओर लोकतंत्र को कमजोर बनाने का प्रयास किया गया है जिसे देश की जनता एवं काग्रेस कभी बर्दाश्त नहीं करेगी शाखा यादव ने कहा कि अब कांग्रेस का कार्यकर्ता चुप बैठने वाला नहीं है वो जनता की हर लड़ाई में उसके साथ है किसी प्रकार का शोषण एवं दोहन नहीं होने दिया जाएगा प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी भाग लिया इस प्रदर्शन में काग्रेस का पुराना जोश व दमखम देखने को मिला लोगो को लगा कि इंदिरा व राजीव गांधी की पुरानी कांग्रेस एक बार फिर से पूर्ण जीवित हो उठी है
********************************
*🔴रमेश पत्रकार 94252 52176*
*==========================*




