
गरीब महिला से दोहरे गैंग रैप के
मामले में आया ऐतिहासिक फैसला
दो को आजीवन कारावास वो चार
को बीस- बीस साल का कठोर दंड
रायगढ़/ छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में गैग रैप के एक मामले में ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए दो लोगों को आजीवन कारावास एवं चार को बीस बीस साल के सख्त कारावास की सजा सुनाई गई सबसे बड़ी बात मामले में न्याय दृष्टांत था जिसने पीड़िता अनुसूचित जाति की गरीब महिला के साथ पूरा इंसाफ किया 9 लोगो ने उसे अपनी हवश का शिकार बनाया था वो भी एक बार नहीं दो दो बार इस जघन्य दुष्कर्म में दो नाबालिग भी शामिल थे जिनकी सजा का फैसला अब किशोर न्यायालय करेगा जबकि एक आरोपी की मृत्यु हो गई दो साल बाद आए इस फैसले ने यह साबित कर दिया कि गुनाहगार चाहे जितना भी बचने की कोशिश करे लेकिन उसे उसके अपराध की सजा जरूर मिलती है यह वीभत्स घटना 19 अगस्त 2024 को रक्षा बंधन के दिन हुई थी गरीब महिला पुसौर से जन्माष्टमी मेले पर रायगढ़ में लगा मीना बाजार देखने आ रही थी तभी रास्ते में सुने पन का फायदा उठा कर आरोपियों ने एक राय हो कर उसे दर्री तलाब के पास खींच लिया ओर बारी बारी से 9 लोगो ने उससे बलात्कार किया वो भी एक बार नहीं दो बार दूसरी बार उसे वे खंडहर में ले गए ओर दुबारा उससे दुष्कर्म किया रिपोर्ट होने पर पुसीर पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए सभी 9 लोगो को गिरफ्तार कर रायगढ़ की विशेषन्यायालय में चलान पेश किया जहां विद्वान् न्यायाधीश श्री मति शोभना कोस्टा ने मामले के सभी तथ्यों एवं सबूतों को ध्यान में रखते हुए और दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद उत्तम मिर्धा,संचिदा नंद साहू उर्फ मुनू को आजीवन कारावास एवं अन्य चार बबलू चौहान ,राहुल खड़िया ,एवं कृष्णा चौहान उर्फ राहुल चौहान ,नरेंद्र उर्फ छोटू सिदार को बी एन एस की विभिन्न धाराओं के तहत 20- 20 साल की कठोर सजा से दंडित किया इसके अलावा दो नाबालिग भी इस दुष्कर्म कांड में शामिल थे जिनकी सजा का प्रावधान किशोर न्यायालय द्वारा किया जाएगा जबकि एक आरोपी की मृत्यु हो गई घटना के दो साल बाद आये इस फैसले से महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों को लेकर समाज में एक संदेश पहुंचेगा न्यायालय ने पीड़िता के पुर्नवास के लिए विधिक सेवा प्राधिकरण को प्रतिकर की राशि विनिश्वित करने का निर्देश भी दिया है साथ ही आरोपियों द्वारा इस दौरान अभिरक्षा में गुज़ारी गई अवधि को सजा में संयोजित किये जाने के आदेश दिए गया हैं मामले में अभियोजनं की ओर से सरकारी वकील राजीव बेरीवाल ने पैरवी की ओर अपनी दलीलों से पीड़िता को न्याय दिलाने में अहम भूमिका निभाई ।
********************************
*🔴रमेश पत्रकार 94252 52176*
*============================*




