
****************************
अपनी बात
****************************
11साल के सफर में मिला
हमें पांच करोड़ का साथ
****************************
बहुत लंबे अरसे के बाद स्पीड न्यूज के सुधि पाठकों से बात करने का अवसर मिला है कारण है नए कार्टून एनीमेशन सीरियल की जो हर रविवार को ठीक उसी प्रकार आपको पढ़ने सुनने को मिलेगा जैसे आप प्रधानमंत्री मोदी जी की “मन की बात” सुनते हैं कुछ बाते कुछ मुद्दे ऐसे होते हे जो न्यूज की बजाए कार्टून के माध्यम से ज्यादा अच्छे से व्यक्त किए जा सकते है हम इसी प्रकार के मुद्दों को लेकर प्रत्येक रविवार को एक कार्टून वीडियो जारी करेंगे हमें विश्वास है कि आपका प्यार वो समर्थन वैसा ही मिलेगा जो अब तक स्पीड न्यूज के समाचारों को मिलता रहा है स्पीड न्यूज की शुरुवात 2015, में हुई थी इस 11 साल के दरम्यान हमें 5 करोड़ से भी ज्यादा वीवर्स का समर्थन मिला ओर छत्तीसगढ़ सहित यूपी बिहार गुजरात मध्य प्रदेश उड़ीसा बंगाल झारखंड महाराष्ट्र के अलावा बैंकाक (पटाया) तक में स्पीड न्यूज ने अपनी रीडर शिप तैयार की संभवतः छत्तीसगढ़ का स्पीड न्यूज एक मात्र सोशल मीडिया प्लेट फॉर्म है जिसका विस्तार इतना व्यापक एवं प्रभावकारी रहा है इसलिए इसे हम ओर अधिक आधुनिक बनाने के दिशा में प्रयासरत हैं जल्द ही आपका अपना स्पीड न्यूज छत्तीसगढ़ बेब पोर्टल के रूप में आपके सामने होगा इसे एक कम्प्लीट न्यूज वार बनाने के लिए ही “मनसे की बात” जैसे कार्टून कालम की शुरुवात हम कर रहे हैं कालम के मनसे शब्द छत्तीसगढ़ी है जिसका मतलब लोग, आदमी, जनता होता है हम “आपकी ही बात”इस कालम के जरिए करना चाहते हैं

इसलिए “मनसे की बात” से ज्यादा उपयुक्त टाइटिल दूसरा कोई हो नहीं सकता था इसके अलावा संपादकीय के रूप में भी अनेक विषयों पर विचार पढ़ने को मिलेंगे जो कि अब तक देश के कुछ चुनिंदा बेब पोर्टलों में ही उपलब्ध है वो भी प्रिंट मीडिया के ट्रेडिशनल स्टाइल में लेकिन स्पीड न्यूज अब इसे छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से अपने पाठकों को मुहैया कराएगा वो भी डिजिटल रूप के साथ जो वीडियो एनिमेटेड होगा ताकि संपादकीय में व्यक्त विचार एवं कंटेंट को अच्छे से समझा जा सके बेब पोर्टल में हमारा यह नया प्रयोग व प्रयास तभी सफल हो सकेंगे जब आप सबका प्यार स्नेह व समर्थन पहले की तरह हमारा हौसला अफजाई करता रहेगा हम बहुत बढ़ा वायदा नहीं करते क्योंकि हमारा विश्वास भगवान श्री कृष्ण के”कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन के गीता उपदेश पर है इसलिए कहने से ज्यादा कर्म को प्राथमिकता देते हैं इतना जरूर कहेंगे कि आपके विश्वास पर पूरी तरह खरा उतरने का भरपूर प्रयास करेंगे चाहे इसकी कोई भी कीमत हमें चुकानी पड़े उसके लिए हम हमेशा तैयार थे तैयार हैं और तैयार रहेंगे पहले भी हमने यह किमत चुकाई है तभी हमें 55 साल की लंबी पत्रकारिता के बाद भी बेब पोर्टल बनवाने में 11 साल तक प्रतीक्षा करनी पड़ी है जो हमारी ईमानदारी निडर निर्भीकता निष्पक्षता एवं बेबाकी जीवटता का साक्षात प्रमाण है हमारा यह भी प्रयास होगा कि हर सोमवार को जनता से जुड़े मुद्दे पर एक बेबाक संपादकीय भी हम आपको पढ़ने को दे कल पहला सोमवार होगा जिसमें आप पढ़ेंगे रायगढ़ के अमर शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी के अधिकार पर सरकारी सिस्टम के लालफ़ीताशाही की दास्तां !
*जय हिंद जय भारत* *जय छत्तीसगढ़*
संपादक
रमेश अग्रवाल (पत्रकार)
रायगढ़ (छ. ग.)




