
रायगढ़ स्पीड न्यूज 14.9.26 शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व को इस बार शहर में एक नए और सशक्त सांस्कृतिक स्वरूप में मनाने की तैयारी पूरी हो चुकी है। महिला समन्वय रायगढ़ द्वारा सेवा भारती समिति के मार्गदर्शन में आयोजित होने वाले भव्य ‘खड़्ग धारिणी गरबा उत्सव 2026’ के अंतर्गत एक माह का विशेष प्रशिक्षण कल यानी 15 सितंबर, मंगलवार से आरंभ हो रहा है।
यह प्रशिक्षण आगामी एक महीने तक यानी 15 अक्टूबर 2026 तक चलेगा, जिसका समय शाम 5:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। प्रशिक्षण का यह विशेष सत्र शहर के नटवर स्कूल के डोम एरिया (गर्ल्स कॉलेज के सामने परिसर) में आयोजित किया जा रहा है।
पारंपरिक नृत्य से आगे बढ़कर आत्मबल और आत्मरक्षा का प्रतीक
मां आदिशक्ति खड़्ग धारिणी गरबा समिति की संयोजिकाओं ने जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन केवल पारंपरिक नृत्य का उत्सव नहीं है, बल्कि यह मातृशक्ति को उनकी सांस्कृतिक जड़ों, आत्मगौरव और आत्मरक्षा से जोड़ने का एक अनूठा अभियान है। खड़्ग धारिणी गरबा के माध्यम से बालिकाओं और महिलाओं के भीतर मां दुर्गा के शक्ति स्वरूप की चेतना को जागृत करने, उनमें साहसिक एकाग्रता और उच्च सांस्कृतिक मूल्यों का संचार करने का प्रयास किया जा रहा है।
इस एक माह के दौरान कुशल प्रशिक्षकों की देखरेख में पारंपरिक एवं पूरी तरह सुरक्षित तकनीकों के साथ गरबा और डांडिया का तालबद्ध प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि हर प्रतिभागी अपनी कला को निखार सके।
आयोजन समिति की अपील
महिला समन्वय और सेवा भारती समिति ने रायगढ़ शहर की समस्त माताओं, बहनों और बेटियों से यह आत्मीय आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में 15 सितंबर को नटवर स्कूल के डोम एरिया परिसर में उपस्थित हों। इस प्रशिक्षण सत्र का हिस्सा बनकर भारतीय संस्कृति के इस अनूठे शक्ति पर्व को ऐतिहासिक बनाएं।
संपर्क सूत्र:
इस आयोजन या प्रशिक्षण से जुड़ी किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए निम्नलिखित नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है:
9406237399
9165202415
7803006566
9425275149
7898785525





1 Comment
जय माता दी